प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू कर दी. एक तरफ सोमवार को 10 जिलों की 49 सीटों पर मतदान हुआ तो दूसरी तरफ मोदी ने दो रैलियों को संबोधित किया. मोदी ने कहा कि ये रैली नहीं रेला है, बिहार को जगाने का मेला है.
=
मोदी ने कहा कि पहले मेरे मन की बात प्रोग्राम को रोकने के लिए डेलिगेशन के डेलिगेशन शिकायत लेकर पहुंचे. फिर यहां भभुआ में रैली रोकने की कोशिश की. फिर बोले- आप मेरी सभाओं पे रोक लगाओेगे? मैं मजदूर आदमी हूं, पैदल चल पड़ूंगा. गौरतलब है कि डीएम ने मोदी को इस रैली के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था. फिर अनुमति मिलने के बाद महागठबंधन ने इसके प्रसारण पर रोक की मांग की थी.